Top Kangra News of the Day 1st July 2019, हरियाणा पुलिस की दबिश, पपरोला में चोरी, पौंग डैम में हाथापाई, अतिक्रमण पर एक्शन
Top Kangra News हरियाणा पुलिस की राजोल में दबिश पपरोला में फौजी के घर चोरी पौंग डैम में पुलिस से हाथापाई अतिक्रमण पर पुलिस ने लिया एक्शन।
धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा के राजोल से एक युवक को पत्नी की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है। पत्नी ने उस दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पपरोला में चोरों ने सरहद पर तैनात दो फौजी भाइयों की पत्िनयों के आभूषण पर ही हाथ साफ कर लिया। करीब 15 तोले सोना शातिर चुरा ले गए। पौंग डैम में पुलिस से हाथापाई करने वाले युवकों को आखिरकर धर लिया गया है। लेकिन एक शख्स अभी भी पुलिस की गिरफ़त से दूर है। कांगड़ा पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान भी किए गए। पढि़ए कांगड़ा के महत्वपूर्ण समाचार...
हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया राजोल का युवक
हरियाणा के यमुनानगर जिला के फर्कपुर पुलिस स्टेशन के आठ सदस्यों की टीम ने गगल पुलिस के सहयोग से गांव राजोल के 45 मील के लवण भारती को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। गगल पुलिस थाना के प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया गांव राजोल के लवण भारती की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हरियाणा के यमुनानगर पुलिस स्टेशन के तहत फर्कपुर गांव में हुई थी। लेकिन चार महीने पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी और वहां जाकर उसने यमुनानगर पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीडऩ को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका पति उसे आए दिन प्रताडि़त करता है। उधर, हरियाणा पुलिस टीम के प्रभारी बलदेव ङ्क्षसह ने बताया दो बार थाने में पेश होने के लिए पुलिस ने आरोपित लवण भारती को नोटिस भेजे थे, लेकिन आरोपित वहां पेश नहीं हुआ। जिस पर पुलिस को कानूनी कदम उठाते हुए उसे गिरफ्तार करना पड़ा।
दो फौजी भाइयों की पत्नियों के आभूषण चुरा ले गए गए शातिर
जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के नजदीक रात को चारों ने दो घरों में सेंध लगाई। शातिर दोनों घरों से लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए। एक घर में पूर्व सैनिक अपनी बहुओं के साथ रहता है, उनके दोनों बेटे भी सेना में हैं। उनके घर के पीछे की ग्रिल तोड़ कर 15 तोले सोना अलमारी से निकाल ले गए। इसके अलावा साथ लगते एक अन्य घर से अलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चुरा ले गए। परिवार को भनक लग गई तो शातिर रफूचक्कर हो गए। लेकिन वह काम कर चुके थे। परिजनों ने अलमारी खुली पड़ी देखी और आभूषण गायब थे। पुलिस रात को ही तीन बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन चाेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने सुबह फिर से मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
पौंग डैम किनारे पुलिस से हाथापाई करने वाले गिरफ्तार, एक फरार
जवाली, जेएनएन। पौंग डैम के पानी के बीच स्थित बाथू दी लड़ी में रविवार शाम पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने व वर्दी फाड़ने की वारदात के बाद जवाली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया जवाली पुलिस ने सृष्टिपाल सिंह गुलेरिया (25) निवासी बनाडा, संजीव उर्फ संजू (27) पुत्र निवासी खरोटा, अभिवेक (24) निवासी खरोटा व अश्विनी कुमार (27) मेहर सिंह निवासी फारियां के खिलाफ़ धारा 353, 332, 504, 506, 34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अश्विनी कुमार की तलाश जारी है। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कांगड़ा बाजार में अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई
कांगड़ा शहर में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सामान सड़क पर न रखने की चेतावनी दी। वहीं, सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे दस लोगों के चालान किए गए। कांगड़ा के तहसील चौक से लेकर कांगड़ा बस स्टैंड तक जिन भी दुकानदारों का सामान दुकान के बाहर लगा था, उन्हें चेतावनी देकर सामान अंदर करने के लिए कहा गया और यह चेतावनी भी दी गई कि कल से यदि फिर से सामान दुकानों के बाहर पाया गया, तो नियमित चालान किए जाएंगे और सामान भी जब्त होगा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने एकाएक बाहर सड़कों पर रखा सामान अंदर कर लिया। इसके साथ-साथ पुलिस कर्मियों द्वारा तहसील चौक, डूंगा बाजार, कॉलेज रोड, दोमेल्ला चौक, पोल्टेकनिकल कॉलेज के पास वह बस स्टैंड के पास नो पार्किंग में खड़े हुए वाहनों के चालान किए गए। एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल के निर्देश पर थाना प्रभारी मेहर सिंह ने शहर के तहसील चौक व मेन बाजार इत्यादि में कार्रवाई की।