अम्बोटा में आधी रात को चोरों ने तोड़े घर के ताले, कीमती सामान व डॉलर चुराए
थाना गगरेट के अंतर्गत गांव अम्बोटा में रविवार रात के करीब दो बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
गगरेट, जेएनएन। थाना गगरेट के अंतर्गत गांव अम्बोटा में रविवार रात के करीब दो बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें उन्होंने एक घर के स्टोर से आठ कंबल व 20 डॉलर चोरी कर लिए हैं। मकान मालिक ने कहा कि उसके पास ये डॉलर काफी पुराने थे और उसने इन्हें मात्र यादगार के लिए रखा हुआ था। वहीं दूसरे घर में चोर जब चोरी के लिए गए तो घर की एक वृद्धा उस समय जाग रही थी उसने देखा कि एक एक कर छह लोग घर का ताला तोडऩे में लगे हुए हैं, उसके शोर मचाने पर घर के सदस्य जाग गए और चोर उस घर से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएवी अम्बोटा चौक के पास ये चोरी की पहली घटना नहीं है लगातार कुछ महीनों से अक्सर इस चौक के आसपास चोरियां होती रहती हैं।ये चौक गगरेट बाजार की तरह ही व्यस्त है और इस स्थान से चारों तरफ आने जाने के रास्ते है। स्थानीय लोगों ने भी सरकार से जल्द से जल्द इस स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस लगातार रात के समय गश्त कर रही है और चोर जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। चोरी की जांच जारी है।
हरनाम सिंह,थाना प्रभारी गगरेट।