Move to Jagran APP

दुनिया देखेगी हिमाचली खानपान, कांगड़ी धाम एक्सपर्ट मुकेश शर्मा राष्ट्रीय चैनल पर आएंगे नजर

Kangari Dham जिला कांगड़ा के मुकेश शर्मा और अर्पित अवस्थी जल्दी ही हिमाचली खानपान को पूरी दुनिया के सामने लाएंगे। मुकेश शर्मा एक राष्ट्रीय चैनल में मशहूर शेफ आदित्य बाल के साथ हिमाचली व्यंजन का तड़का लगाएंगे जबकि अर्पित अवस्थी फूड एक्सपोर्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

By Virender KumarEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 06:15 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 07:21 AM (IST)
दुनिया देखेगी हिमाचली खानपान, कांगड़ी धाम एक्सपर्ट मुकेश शर्मा राष्ट्रीय चैनल पर आएंगे नजर
कांगड़ी धाम एक्सपर्ट मुकेश शर्मा व अर्पित अवस्‍थी। जागरण

बैजनाथ, मुनीष दीक्षित। जिला कांगड़ा के मुकेश शर्मा और अर्पित अवस्थी जल्दी ही हिमाचली खानपान को पूरी दुनिया के सामने लाएंगे। मुकेश शर्मा एक राष्ट्रीय चैनल में मशहूर शेफ आदित्य बाल के साथ हिमाचली व्यंजन का तड़का लगाएंगे, जबकि अर्पित अवस्थी फूड एक्सपोर्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है। मुकेश शर्मा कांगड़ा के पठियार के रहने वाले हैं। मोनू बोटी के नाम से प्रसिद्ध मुकेश शर्मा कांगड़ी धाम बनाने के एक्सपर्ट हैं।

loksabha election banner

उन्होंने छोटी उम्र में ही कांगड़ी धाम बनाने में महारत हासिल कर ली थी। यही कारण है कि उनकी मांग अब हिमाचल ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी है। मुकेश ने कांगड़ी धाम में अलग स्वाद दिया है तो उनके बनाए मीठे चावल भी लोगों में सबसे पसंदीदा हो गए हैं।

वहीं अर्पित अवस्थी हिमाचली खानपान को दुनिया से रूबरू करवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं। वह बैजनाथ के टिक्करी गांव के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में चंडीगढ़ रहते हैं। वह फूड ब्लागर हैं और अक्सर हिमाचली खाने को देश व दुनिया में पहचान दिलाने में प्रयासरत रहते हैं।

मुकेश और अर्पित ने बताया कि अन्य राज्यों की तरह हिमाचल का खानपान भी बाहर के लोगों के लिए काफी पसंदीदा है। हिमाचल के हर जिले में खानपान का अपना अलग स्वाद है। लेकिन अभी भी हम यहां के खानपान को पर्यटन की दृष्टि से अन्य राज्यों के मुकाबले आगे नहीं ला पाए हैं। उनका यही प्रयास है कि पहाड़ के खानपान को एक पहचान के जरिए आगे लाएं। इससे अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी हिमाचल के परंपरागत खानपान का आनंद ले सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.