Move to Jagran APP

शाहपुर के मछयाल में कुल्हाड़ी के वार से पिता की हत्या

पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी पंचायत के मछयाल गांव में बेटे ने कुल्हाड़ी के वार से पिता की हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 09:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:20 PM (IST)
शाहपुर के मछयाल में कुल्हाड़ी के वार से पिता की हत्या

संवाद सूत्र, शाहपुर : पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी पंचायत के मछयाल गांव में बेटे ने पिता की पीठ पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपित सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय पूर्व सैनिक खुशहाल सिंह पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह निवासी गांव मछयाल के रूप में हुई है।

loksabha election banner

खुशहाल सिंह की मंगलवार दोपहर किसी बात पर बेटे के साथ बहस हो गई। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार पिता से पैसे मांग रहा था, क्योंकि वह बेरोजगार है। अकसर पिता व बेटे के बीच पैसों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। पिता के समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था और लड़ाई झगड़ा करने के लिए उतारू रहता था। मंगलवार को हुई झगड़े के दौरान आरोपित ने कुल्हाड़ी से पिता की पीठ पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपित को कुछ दिन पहले पिता ने बेदखल कर दिया था। इस कारण वह आए दिन उनसे बहसबाजी करता था। खुशहाल सिंह पत्नी कुशललता के साथ रहता था। सुनील कुमार उनका इकलौता बेटा है। उसकी पत्नी आठ साल के बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई है।

पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.