मर्ज क्षेत्रों में विकास पकड़ेगा रफ्तार
संवाद सहयोगी पालमपुर प्रदेश सरकार ने पालमपुर को नगर निगम बनाकर दो दशक पुरानी मांग पूरी
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश सरकार ने पालमपुर को नगर निगम बनाकर दो दशक पुरानी मांग पूरी की है। यह बात बुधवार को पालमपुर में संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी व वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कही। उन्होंने कहा, नगर निगम में मर्ज क्षेत्रो में विकास गति पकड़ेगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि शांता कुमार ने पालमपुर के विकास को गति प्रदान कर कई संस्थान खुलवाए हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नगर निगम में मर्ज होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष तक लोगों से टैक्स नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में एक साथ तीन नगर निगम का गठन करना प्रदेश सरकार की विकास की मंशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों की भावनाओं को समझा तथा पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देकर विकास की अलख जगाई है। उधर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने कार्यकत्र्ताओं के साथ शांता कुमार से मुलाकात की और उन्हें नगर निगम बनाने की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा नेता अरविद शर्मा, सुदर्शन वासुदेवा, जितेंद्र बंटा व धीरज मौजूद रहे।