विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Accident in Bharedi : भरेड़ी में कार पिलर से टकराई, बरात से वापस सिरमौर जा रहे व्यक्ति की मौत

By Virender KumarEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 06:24 PM (IST)

Car Accident in Bharedi हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में ...और पढ़ें

ककरोल में निर्माणाधीन रेन शेल्टर के पिलर के साथ टकराई कार। जागरण
ककरोल में निर्माणाधीन रेन शेल्टर के पिलर के साथ टकराई कार। जागरण

भोरंज, संवाद सहयोगी। Car Accident in Bharedi, हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में शादी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे भरेड़ी क्षेत्र में शोक की लहर है।

सिरमौर से कुछ युवक कार में भरेड़ी में शिरकत करने आए थे। शनिवार रात करीब 12 बजे कार से वापस भरेड़ी से वाया बडैहर सड़क से जाहू की ओर जा रहे थे कि ककरोल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंशुल अत्री पुत्र सुशील अत्री गांव व डाकघर सराहा तहसील पच्छाद जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वे भरेड़ी में शादी के लिए आए हुए थे। जब वे कार में बडैहर की तरफ जा रहे थे तो ककरोल में गाड़ी चालक पंकज कुमार तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था तो आगे ककरोल में निर्माणाधीन रेन शेल्टर के पिलर से टकरा गई। जिस पर साथ बैठे अजय पुंडीर की मौके पर ही मौत हो गई है। गनीमत यह रही कि गाड़ी टकराने के बाद टेढ़ी होकर वहां फंस गई। यदि गाड़ी पलट जाती तो गहरी खाई में गिर जाती जिससे गाड़ी के अंदर बैठे सभी लोगों की जान जा सकती थी।

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी पहुंच गए और उन्होंने घायल युवक को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

उधर, भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाए जा रही है।

अम्ब के ऊना रोड पर बाइक व साइकिल में टक्कर

ऊना जिले के अम्ब-ऊना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल हुई टक्कर में अखबार बांटने जा रहे एक व्यक्ति सहित बाइक चालक भी घायल हुआ है। घायल साइकिल सवार की पहचान देवराज निवासी अपर अंदौरा तथा बाइक चालक की पहचान चंद्रमोहन निवासी खींचियां तहसील मुकेरियां के रूप में हुई है। दोनों को सिविल अस्पताल अम्ब में दाखिल करवाया गया है।

रविवार सुबह करीब छह बजे देवराज अपनी साइकिल पर अम्ब से पक्का परोह की तरफ अखबार बांटने जा रहा था। इस दौरान ऊना रोड पर भारत पेट्रोलियम पंप के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सुबह सैर कर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों को अम्ब अस्पताल पहुंचाया।

डीएसपी अम्ब इल्मा अफरोज ने कहा कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।