स्कूल में पढ़ती बेटी से छेड़छाड़ पर थाने पहुंची मां, मामला दर्ज
स्कूल में पढ़ती बेटी से छेड़छाड़ पर मां ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में पहुंचकर शिकायत की व मामला दर्ज हो गया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 09:36 AM (IST)
ज्वालामुखी, जेएनएन। ज्वालामुखी पुलिस थाने में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी नादौन में स्कूल में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि रास्ते में नीरज कुमार का लड़का बेटी से छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी तिलक राज ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने नगर परिषद मैदान कांगड़ा से भगाए हुड़दंगी
नगर परिषद मैदान कांगड़ा से बुधवार को पुलिस ने हुड़दंगी भगाए। हुआ यूं कि मैदान में डीएवी कॉलेज व साथ लगते स्कूलों के बच्चे होली मना रहे थे। इस दौरान कुछ हुड़दंगी भी वहां पहुंच गए और छात्राओं से दुर्व्यवहार करने लगे। इस दौरान कुछ छात्राओं ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंगियों को भगाया। इस दौरान कई युवकों के वाहनों के चालान भी किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें