Move to Jagran APP

80 वर्षीय तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्‍कर्म, पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार

Tantric Physically Assualted Women बल्ह पुलिस ने दो दिन की लुकाछिपी के बाद दुष्कर्म के आरोपित 80 वर्षीय तांत्रिक लोहारी राम को बुधवार रात मौवीसेरी से गिरफ्तार किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 01:06 PM (IST)
80 वर्षीय तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्‍कर्म, पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार
80 वर्षीय तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्‍कर्म, पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार

मंडी, जेएनएन। बल्ह पुलिस ने दो दिन की लुकाछिपी के बाद दुष्कर्म के आरोपित 80 वर्षीय तांत्रिक लोहारी राम को बुधवार रात मौवीसेरी से गिरफ्तार किया। आरोपित अपनी कुटिया से जंगल के रास्ते होता हुआ पुखरी गलू पहुंच गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। लोहारी राम ने क्षेत्र की एक महिला से इलाज के बहाने दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस थाना बल्ह में दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपित का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।

loksabha election banner

बल्ह में बच्ची से दुष्कर्म

बल्ह हलके में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित बच्ची का नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर बल्ह पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.