राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रतिभा दिखाएंगे कांगड़ा के ये 44 विद्यार्थी, 28 जनवरी से होगा आयोजन
Children Science Congress राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन 28 से 30 जनवरी को ऑनलाइन किया जाएगा। जिला के 44 विद्यार्थी इस प्रतितयोगिता में विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे। 12वीं की रिया व इशिता दसवीं की आरुषी आस्था सलोनी महक आठवीं का वरधान सातवीं का पवन प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन 28 से 30 जनवरी को ऑनलाइन किया जाएगा। जिला के 44 विद्यार्थी इस प्रतितयोगिता में विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे। 12वीं की रिया व इशिता, दसवीं की आरुषी, आस्था, सलोनी और महक, आठवीं का का वरधान, सातवीं का पवन प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगी। इसी तरह से 12वीं का स्वर्ष, 10वीं की शगुन आठवीं की आयुषी गणित ओलंपियाड में भाग लेगी। लगीं 12वीं का आकाश, हर्षित, 11वीं की भूमिका दसवीं की प्रिया, शगन इशविंद्र, पायल, अक्षिता, मासविन, आठवीं की निवृत्ति, मृणाल, कनिका शर्मा, दृष्टिसेन, छठी की संजना, आठवीं का नमन साइंट एक्टिविटी कॉर्नर में भाग लेगा।
12वीं की मुस्कान, प्राचिका, 11वीं की मुस्कान, जन्नत, दसवीं कक्षा की कृतिका व जनेशा शर्मा, नौवीं कक्षा का आयुष, प्रियंका, समायरा, अलिशा आठवीं की वास्तिवका साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है। वहीं, उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया बाल विज्ञान सम्मेलन की प्रदेश स्तरीय स्पर्धा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आयोजित होगी। जिसमें जिला के 44 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। ल