दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कल
प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला व राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगतियों का आयोजन करवाने जा रहा है। जिला स्तर पर 21 नवंबी को इंडौर स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें दिव्यांग अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सजंय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला कांगड़ा के 13 से 17 आयु वर्ग तथा 1
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : प्रदेश के विशेष खिलाड़ियों के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला व राज्यस्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाएगा। जिलास्तर पर 21 नवंबर को इनडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सजंय शर्मा ने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कांगड़ा के 13 से 17 आयु वर्ग तथा 18 से 45 आयु वर्ग के दिव्यांग लड़के एवं लड़कियां प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 13 से 17 वर्ष की आयु के मानसिक रूप से दिव्यांग के लिए 100 मीटर दौड़, शारीरिक रूप से दिव्यांग के लिए 50 मीटर की दौड़, सॉफ्टवाल थ्रो, नेत्रहीन के लिए रस्सी कूद तथा 100 मीटर तेज चाल, सुनने में दिव्यांगों के लिए 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद, बैड¨मटन ¨सगल तथा 18 से 45 वर्ष आयु के पुरुषों व महिलाओं के लिए 100, 200 तथा 400 मीटर दौड़ होगी। जिला कांगड़ा में खंड स्तर पर प्रतिनियुक्त के माध्यम से उत्कृष्ट विशेष खिलाड़ियों प्रति खंड से दो खिलाड़ी को 21 नवंबर तक सुबह साढ़े नौ बजे तक इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दो व तीन दिसंबर को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ियों को आने-जाने का साधारण बस किराया, दैनिक भत्ता व आहार विभाग उपलब्ध करवाएगा।