भलेटा में 25 लाख से बनेगा खेल मैदान
संवाद सहयोगी नूरपुर नूरपुर मंडल भाजयुमो के कार्यकत्र्ताओं ने वन बूथ 20 यूथ अभियान के तह
संवाद सहयोगी, नूरपुर : नूरपुर मंडल भाजयुमो के कार्यकत्र्ताओं ने वन बूथ, 20 यूथ अभियान के तहत सोमवार को भलेटा पंचायत का दौरा किया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव भवानी पठानिया ने युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री की ओर से भलेटा में 25 लाख की लागत से मल्टी पर्पस खेल मैदान विकसित करने और नागनी में जिम खोलने की घोषणा की।
भवानी पठानिया ने युवाओं को नशे से दूर रहने, व्यायाम करने तथा खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा युवाओं को वालीबाल किट भेंट की। उन्होंने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में वन बूथ, 20 यूथ अभियान के तहत 50 से ज्यादा बूथों को कवर किया जा चुका है। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए वालीबाल किटें और व्यायाम उपकरण वितरित किए जा चुके हैं।
इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री हरनाम डढवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष उमेश चिब मौजूद रहे।