यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाहन में रेणुका मेले के चौथे दिन खेल प्रतियोगिताएं रहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र
अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला के चौथे दिन खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला वर्ग में कबड्डी का फाइनल मैच ...और पढ़ें

नाहन, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला के चौथे दिन खेल प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला वर्ग में कबड्डी का फाइनल मैच स्पोर्ट्स अकैडमी शिलाई बनाम महारानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लूदाना जींद हरियाणा के बीच हुआ। जिसमें शिलाई की टीम 60:34 से विजयी रही। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिरिक्त उपायुक्त ने मेला परिसर में लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।
उपमंडल अधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार व तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान भी उपस्थित रहे। इससे पहले, प्रातः कालीन आयोजित की गई खेल गतिविधियों में सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा उपस्थित रहीं। आज महिला वर्ग में कबड्डी के 4 मैच आयोजित किए गए तथा पुरुष वर्ग में वालीबाल व कबड्डी के मैच खेले गए। खेलों के आयोजन के साथ-साथ भाषा कला व संस्कृति विभाग के सौजन्य से दो दलों जिनमें माँ बाला सुंदरी रतन वादक सांस्कृतिक दल कांटी मशवा पांवटा साहिब तथा दया राम वाद्य दल बकरास शिलाई के कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति भी दी गई।
ऊर्जा मंत्री 21 नवंबर को जामु कोटी में आयोजित जन मंच की करेंगे अध्यक्षता
रविवार 21 नवंबर को श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामु कोटी में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि जनमंच में जामु कोटी के साथ लगती 11 अन्य ग्राम पंचायतें छोऊ बोघर, कोटी धीमान, भाटगढ़, खाला क्यार, जड़ग, खूड द्राबिल, बाउनल काकोग, रजाना, माईना गढ़ेल, गनोग, दाना घाटों के अतिरिक्त विकास खण्ड नाहन की 05 ग्राम पंचायतें जिनमें ददाहू, कटाह शीतला, कमलाड़, पनार तथा दीद बगड़ शामिल हैं, के लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जाएगा।
