एसपी कांगड़ा को मिली थैलेसीमिया मरीजों काे रक्त की जरूरत की सूचना, तुरंत 11 जवान पहुंच गए अस्पताल
Kangra Police Personnel Blodd Donate धर्मशाला में थैलेसीमिया रोगियों को रक्त की जरूरत है। तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी विमुक्त रंजन को बताया तथा उन्होंने बिना समय गवाएं अपने पुलिस के जवानों को रक्तदान करने की परमिशन दी।
धर्मशाला, जेएनएन। कांगड़ा सेवियर ग्रुप रक्तदान कर जिंदगियां बचा रहा है। न केवल सेवियर ग्रुप के सदस्य रक्तदान कर रहे हैं बल्कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। ग्रुप के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया जब उनके धर्मशाला की एडमिन परविंदर सिंह के माध्यम से पता लगा कि धर्मशाला में थैलेसीमिया रोगियों को रक्त की जरूरत है। तुरंत संज्ञान लेते हुए एसपी विमुक्त रंजन को बताया तथा उन्होंने बिना समय गवाएं अपने पुलिस के जवानों को रक्तदान करने की परमिशन दी।
11 पुलिस जवानों ने किया रक्तदान
पुलिस सेवियर ने 11 डोनेशन की। जिसमें की हेड कांस्टेबल रमा कुमारी, यशपाल, अरविंद, सतनाम, रीगन कुमार, सुनील राणा, ओएसअाइ अनूप सिंह ठाकुर, इंस्पेक्टर राजेश, अजय परमार तथा अन्य ने रक्तदान किया।
रमा ने सातवीं, रीगन ने 38 बार किया रक्तदान
रमा कुमारी ने सातवीं बार तथा रीगन ने 38 बार रक्तदान किया। इसके साथ साथ अजय परमार ने 20वीं बार रक्तदान किया। इस सारे कार्य में अजय मेहता तथा परविंदर सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोविड-19 के समय में पुलिस द्वारा कई बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समय-समय पर जब भी जरूरत रही पुलिस के जवानों द्वारा रक्तदान किया गया।
रक्तदान महादान
वीरेंद्र चौधरी ने बताया रक्तदान महादान है अौर हर किसी को रक्तदान के लिए अागे अाना चाहिए। जब भी कोई जरूरतमंद हो तो सेवियर्स ग्रुप अागे अाता है। उन्होंने अन्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने अभी तक रक्तदान नहीं किया है, वह घबराए नहीं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, इससे किसी तरह की कोई कमी नहीं अाती।