विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मशाला में सीएम जयराम ठाकुर व सर्वे टीम के सामने आज केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को लेकर रैली निकालेंगी समाजसेवी संस्‍थाएं

By Richa RanaEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 09:20 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों को धर्मशाला में निर्माण हो इसके लिए धर्मशाला शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं ...और पढ़ें

समाजसेवी संस्थाएं और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि आज धर्मशाला बाजार से लेकर जोरावर स्टेडियम धर्मशाला तक रैली निकालेंगे
समाजसेवी संस्थाएं और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि आज धर्मशाला बाजार से लेकर जोरावर स्टेडियम धर्मशाला तक रैली निकालेंगे

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों को धर्मशाला में निर्माण हो, इसके लिए धर्मशाला शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि आज धर्मशाला बाजार से लेकर जोरावर स्टेडियम धर्मशाला तक रैली निकालेंगे। इस लोगों का आज यहां रैली निकालने का मुख्य कारण ये है कि मंगलवार यानि आज प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला आ रहे हैं।

इसके अलावा धर्मशाला परिसर के लिए जदरांगल स्थित भूमि के सर्वे के लिए जियोलोजिकल सर्वे टीम कोतकता के सदस्य भी यहीं पर हैं। अभी सीयू का 70 फीसद भाग देहरा में बनाया जा रहा है, जबकि 30 फीसद ही धर्मशाला में बन रहा है। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मांग है कि सीयू पूर्ण रूप से धर्मशाला में बनाई जाए। इसको लेकर होने वाली रैली 11 बजे कोतवाली बाजार से शुरू होगी। यहां से होती हुई रैली जारोवर स्टेडियम तक जाएगी।

यहां बता दें कि जियोलोजिकल सर्वे टीम ने पिछले माह के अंत में भेजी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में जदरांगल की भूमि को निर्माण के लिए सही बताया था। टीम ने प्रस्तावित 75 में से 63 हेक्टेयर भूमि निर्माण के लिए उपयुक्त बताई गई है। 12 हेक्टेयर भूमि में निर्माण कार्य न करने की सुझाव दिया है। वहीं दो माह पहले हिमाचल प्रदेश जियोलोजिकल सर्वे की टीम ने जदरांगल की भूमि का सर्वे किया था और इसे निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं बताया था। टीम ने रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय सर्वे टीम को भेजी थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन व सीयू प्रशासन ने सकोह व सराह में भी भूमि की तलाश की थी, लेकिन उपयुक्त भूमि नहीं मिली थी। 25 से 28 सितंबर तक कोलकाता की जियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम ने जदरांगल की भूमि का सर्वे किया था। टीम ने जिला प्रशासन को सर्वे की प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी है। इसमें 63 हेक्टेयर भूमि को सीयू निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है।

राज्य सर्वे टीम की रिपोर्ट का हुआ था विरोध

स्टेट सर्वे टीम की रिपोर्ट का धर्मशाला व जदरांगल के लोगों और समाजसेवी संस्थाओं ने विरोध किया था। शहर के प्रबुद्ध लोग जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम से भी मिले थे। कुछ लोगों ने रिपोर्ट के विरोध व धर्मशाला में सीयू निर्माण के लिए शहर में एक हजार झंडे लगाकर सांकेतिक आंदोलन किया था। विकास खंड धर्मशाला की 10 पंचायतों के प्रतिनिधियों व लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर यहां सीयू परिसर के निर्माण के लिए आवाज बुलंद की थी।