Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल तक पहुंचे इतने लाख पर्यटक, श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा

Tourists in Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल तक 47 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें शक्तिपीठों में आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। दो साल पहले तक प्रदेश आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा पौने दो करोड़ तक जा पहुंचा था।

By Virender KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 07:05 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 08:25 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल तक पहुंचे इतने लाख पर्यटक, श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा
हिमाचल के शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। जागरण

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Tourists in Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल तक 47 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। इनमें शक्तिपीठों में आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। दो साल पहले तक प्रदेश आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा पौने दो करोड़ तक जा पहुंचा था। वर्ष 2017 में पर्यटकों की संख्या दो करोड़ के करीब थी। इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोग परिवार सहित सुहावने मौसम का आनंद लेने हिमाचल पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली है।

loksabha election banner

आंकड़ों का आकलन किया जाए तो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 13.13 लाख पर्यटक पहुंचे थे। कोरोनाकाल से पहले 2019 में 49 लाख पर्यटक पहुंचे थे। वर्तमान में शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर होटल, होम स्टे पूरी तरह से पैक चल रहे हैं। पर्यटक जनजातीय जिला किन्नौर तक जा रहे हैं। मनाली भी पर्यटकों से पैक है। प्रदेश में पांच हजार होटल और इतनी ही संख्या में होम स्टे और बीएंडबी हैं। प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की आमद भी रहती है। सामान्य तौर पर चार लाख से अधिक विदेशी यहां पहुंचते हैं। 2012 में पांच लाख तक विदेशी पर्यटक आए थे।

-हमारे यहां देश के विभिन्न राज्यों से डेढ़ से पौने दो करोड़ पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। मौजूदा सीजन की बात की जाए तो शिमला सहित चायल, कसौली, कुफरी, नारकंडा, फागू और जनजातीय जिला किन्नौर में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। मनाली में सर्वाधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

-जितेंद्र भारद्वाज, प्रबंध निदेशक हिमालयन होलीडेयर्ज।

प्रदेश में होटलों की संख्या 5000 है और होम स्टे और बीएंडबी की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पर्यटकों के पास ठहरने के विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में हर श्रेणी का पर्यटक प्रदेश में सैर करने के लिए आ रहा है। सप्ताह के शुरुआती चार दिन पर्यटकों की आमद कम रहती है, यानी 40 प्रतिशत के आसपास, लेकिन सप्ताहांत पर 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंचती है।

-अमित कश्यप, प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम।

वर्ष,घरेलू पर्यटक,विदेशी,कुल संख्या

2009,9372697,376736,9749433

2010,12811986,400583,11437155

2011,14604888,484518,15089406

2012,15646048,500284,16146332

2013,14715586,414249,15129835

2014,15924701,389699,16314400

2015,17125045,406108,17531153

2016,17997750,452770,18450520

2017,19130541,470992,19601533

2018,16093935,356568,16450503

2019,16829231,382876,17212107

2020,3170714,42665,3213379

2021,5632270,4832,5637102 अप्रैल तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.