Move to Jagran APP

ज‍यसिंहपुर में बिस्‍तर पर सो रहे व्‍यक्‍ति‍ की सर्पदंश से मौत, चंबा में खेत में काम कर रही महिला को बनाया शिकार

Snake bite जिला कांगड़ा में उपमंडल जयसिंहपुर के काथला गांव के 53 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंद्र कुमार अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब 2 बजे उसे शरीर पर काटने का आभास हुआ।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 03:02 PM (IST)
ज‍यसिंहपुर में बिस्‍तर पर सो रहे व्‍यक्‍ति‍ की सर्पदंश से मौत, चंबा में खेत में काम कर रही महिला को बनाया शिकार
जयसिंहपुर में बिस्‍तर पर सो रहे व्‍यक्‍ति‍ को सांप ने डस लिया।

जयसिंहपुर, जेएनएन। जिला कांगड़ा में उपमंडल जयसिंहपुर के काथला गांव के 53 वर्षीय व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंद्र कुमार अपने घर में सोया हुआ था। रात करीब 2 बजे उसे शरीर पर काटने का आभास हुआ। घर वालों को बताने पर जब शरीर पर देखा तो पीठ पर किसी चीज के काटने के निशान बने हुए थे। घर वाले उसे सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए पालमपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लंबागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।

loksabha election banner

कपाहड़ा में खेतों में काम कर रही महिला को सांप ने डसा

चंबा शहर के साथ लगते गांव कुंडा कपाहड़ा में खेत में घास काटती महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश का शिकार महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। 44 वर्षीय रजनी देवी पत्नी ऋषि निवासी कुंडा कपाहड़ा खेतों में घास काटने का काम रही थी, इसी दौरान घास में छिपे सांप ने महिला को डस लिया। सांप के डसने की सूचना तुरंत परिजनों को दी। परिजन उसे तुरंत उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ने आए। अस्पताल में समय पर चिकित्सीय सुविधा मिलने के कारण महिला की जान बच पाई। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मोहन शर्मा ने बताया महिला को हरसंभव चिकित्सीय सुविधा देने के बाद अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.