Move to Jagran APP

दो अक्‍टूबर को सिरमौर भाजपा छेड़ेगी स्‍वच्‍छता अभियान

जिला सिरमौर भाजपा ने नाहन सर्किट हाउस में विशेष बैठक की। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM (IST)
नाहन सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक। जागरण

नाहन, जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर भाजपा ने नाहन सर्किट हाउस में विशेष बैठक की। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस जिलास्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की। बैठक में पिछले समय जो पार्टी द्वारा कार्य किए गए तथा आने वाले समय में जो कार्य किए जाने हैं, उनकी समीक्षा भी की गई।

loksabha election banner

इस बाबत विनय गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में जयराम की सरकार और जिला की पांचों सीटें भाजपा की ही होंगी। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्‍य पर सात अक्टूबर तक सेवा भाव से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में फल आदि बांटे। जिला भाजपा द्वारा पीएम नरेन्‍द्र मोदी का जन्मदिवस दिव्यांगों के साथ मनाया गया। इसके साथ जिला मुख्यालय नाहन में महिला मोर्चा का एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने सैनिटाइजर वितरित किए।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्‍य पर स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। सात अक्टूबर को पूरे जिला भर में भाजपा पेयजल स्रोतों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा की मिशन रिपीट योजना पर बताया कि जल्द ही पूरे जिला के भाजपा से संबंधित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन सब को साथ जोड़कर पंच परमेश्वर नाम के साथ बड़े-बड़े सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। भावी रणनीति के तहत अब भाजपा के द्वारा प्रत्येक पन्ना प्रमुख के साथ दो सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे। अब एक पन्ना पर तीन प्रभारी नियुक्त होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के द्वारा जिला के उन सभी लाभार्थियों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा जिन्हें केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाभ मिला है। जिला भाजपा के द्वारा इन लाभार्थियों के साथ भी बड़े सम्मेलन किए जाने की तैयारी की जा रही है। विशेष बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, बलबीर चौहान, राजेंद्र, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, दिनेश नेगी, आरआर शर्मा, दिनेश चौधरी, जिला सचिव प्रीतमोहन शर्मा, तारा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, सुनील, अरविंद गुप्ता, सूरज चौहान, सुरेंद्र नेहरू, मनीष चौहान, तपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.