शुभम नांगला चुने गए जसवां परागपुर से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
शुभम नांगला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवां प्रागपुर से चुने गए हैं। इस संदर्भ में शुभम नांगला से बात की गई तो उन्होंने बताया की वह बहुत खुश हैं वहीं सभी युवा वर्ग का धन्यवाद किया है। युवाओं को साथ लेकर इलाके में पार्टी को ओर मजबूत किया जाएगा।
जसवां परागपुर, जेएनएन। शुभम नांगला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवां प्रागपुर से चुने गए हैं। सुनील ठाकुर ( सन्नी) उपाध्यक्ष, मनदीप सिंह ठाकुर महासचिव चुने गए जब इस संदर्भ में शुभम नांगला से बात की गई तो उन्होंने बताया की वह बहुत खुश हैं वहीं सभी युवा वर्ग का धन्यवाद किया है।
इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान, पूर्व कर्मचारी एवम अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया इत्यादि का भी आभार व्यक्त किया है ।वहीं कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभ नांगला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और शुभम नांगला ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा अहम भूमिका अदा करेंगे साथ ही युवाओं को साथ लेकर इलाके में पार्टी को ओर मजबूत किया जाएगा।