टंग में शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
संवाद सहयोगी योल हरे कृष्णा प्रचार संस्था इस्कान के सौजन्य से शुक्रवार को कृष्णा कालोनी ट
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 09:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, योल : हरे कृष्णा प्रचार संस्था इस्कान के सौजन्य से शुक्रवार को कृष्णा कालोनी टंग नरवाणा में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा शुरू होने से पहले सुबह टंग से योल तक महिलाओं ने कलश उठाकर भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली। वहीं पहले दिन कथा वाचक गिरधारी लाल ने श्रीमद्भागवत गीता का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत पुराण के वाचन से जीव के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। कथा के आयोजक नरेश शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर तक चलने वाली कथा के दौरान सात नवंबर को भगवान के 24 अवतारों का वर्णन और नारद व्यास संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह रविवार को शुकदेव, प्रह्लाद तथा ध्रुव कथा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें