विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire Incidents in Shimla : आग की घटनाओं से दहला शिमला, लाखों की संपत्ति चढ़ी आग की भेंट

By Virender KumarEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 07:07 PM (IST)

Fire Incidents in Shimla शिमला शहर से लेकर जिले के आठ क्षेत्रों में दीवाली के समय अग्निकांड हुए हैं। इसमें ...और पढ़ें

शिमला में आग की घटनाओं से लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जागरण आर्काइव
शिमला में आग की घटनाओं से लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। Fire Incidents in Shimla, शिमला शहर से लेकर जिले के आठ क्षेत्रों में दीवाली के समय अग्निकांड हुए हैं। इसमें हालांकि नुकसान दो से तीन जगह हुआ है। अधिकतर स्थानों पर आग जंगलों या घासनी में लगी है।

वीरवार को दीवाली के दिन पटाखे जलाने का समय जैसे ही शुरू हुआ, इसके बाद आग लगने के फोन अग्निशमन विभाग के कार्यालय में बजना शुरू हो गया। वीरवार को रात 8.30 से लेकर 11 बजे तक आग लगने की सूचनाएं अग्निशमन विभाग के कार्यालय में आती रही।

शिमला के भराड़ी में जंगलों में आग लगी। कृष्णा नगर में घर की छत पर आग लगी, इसके नीचे रखा सामान भी जल गया है। इसमें 10 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। छोटा शिमला में भी जंगल में आग का मामला सामने आया है। शिमला के जुब्बल में घासनी में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति की निजी घासनी में आग लगी है। इसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संजौली में भी वनों में आग लगी। छोटा शिमला में एक ढारे में आग लगी है। कुमारसैन में एक पुराने मकान में आग लगी है। इसमें लोगों की रिहायश नहीं थी, इसलिए नुकसान 20 हजार का ही आंका जा रहा है। ठियोग के मतियाना में एक दुकान में आग लगी है। इसमें दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है । अग्निशमन विभाग का दावा है कि इसमें 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया गया है। दुकान के साथ एक बड़ा स्टोर भी था।

वहीं, कुमारसैन में आगजनी के दो मामले सामने आए हैं। इसमें एक घर में और एक जगह घासनी में आग लगी है। इन दोनों जगह 20 हजार का नुकसान आंका जा रहा है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, इस बार भी आग की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें नुकसान पहले के मुकाबले कम हुआ है।

कनलोग में दुकान में आग लगने से छह लाख का नुकसान

शिमला के कनलोग में दीपावली की रात एक दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गई। रात करीब एक बजे अचानक आग लगने की सूचना मिली। दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। वहीं दुकानदार महेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले 31-32 साल से चाय, बेकरी, सब्जी-फलों की दुकानदारी कर रहे थे और शुक्रवार सुबह उन्हें दुकान जलने की सूचना नौ बजे मिली। अग्निकांड में उनका पांच-छह लाख का नुकसान हुआ है। सामान सहित सब बर्तन जलकर राख हो गए हैं। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के चलते कुछ समय से दुकान बंद थी। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुचीं और आग लगने के कारणों का पता लगाती रही।