संगोष्ठी में बताया बेसहारा पशुओं की कैसे करें देखभाल
संवाद सहयोगी पालमपुर बेसहारा गायों और उनके उपचार में प्रजनन संबंधी बीमारियों पर एक स
संवाद सहयोगी, पालमपुर : बेसहारा गायों और उनके उपचार में प्रजनन संबंधी बीमारियों पर एक संगोष्ठी का आयोजन हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ कुलपति डॉ. एचके चौधरी ने किया। उन्होंने पुनर्वास प्रयास 'प्रजनन संबंधी बीमारियों और प्रदेश की गौशालाओं में परित्यक्त गायों की प्रजनन स्थिति' पर शोध कार्य की सराहना की। ये शोध प्रो. मधुमीत सिंह और उनकी टीम द्वारा किए गए।
इस विषय पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसमें पशुओं से संबंधित रोग, उनके उपचार व बेसहारा पशुओं की कैसे संभाल की जाए, के इस बारे में भी जानकारी दी। संगोष्ठी में डॉ. प्रवेश कुमार, खुर्शीद सोफी, रोहित शर्मा, और अक्षय शर्मा ने कहा कि यह काम नीति निर्माताओं को प्रदेश में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने और प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम बनाएगा। यह अध्ययन 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना' प्रायोजित परियोजनाओं के तहत आयोजित किया गया था। अध्ययन पूरे राज्य में किया गया था और विभिन्न प्रजनन मापदंडों पर 1500 से अधिक गायों की जांच की गई थी। डॉ. वाईपी ठाकुर, निदेशक विस्तार शिक्षा और डॉ. हृदयपॉल सिंह, जेटी निदेशक (सूचना एवं पीआर) भी विमोचन समारोह के दौरान उपस्थित थे।