प्रिया बनीं शाहपुर एससीए की अध्यक्ष
शाहपुर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में छात्र संघ (एससीए) की बैठक प्राचार्य डा. आरती वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एससीए 201
संवाद सूत्र, शाहपुर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में छात्र संघ (एससीए) की बैठक प्राचार्य डॉ. आरती वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एससीए 2018-19 का गठन किया गया। इसमें प्रिया को अध्यक्ष, आरती सूरी को उपाध्यक्ष, रोहित कुमार को सचिव व मोहित कुमार को सहसचिव चुना गया। शारदा ठाकुर, अमन ¨सह, अभिनय जम्वाल, प्रिया देवी, आकृति उपाध्याय, साहिल वर्मा, वैशाली, कनिका, विनोद को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। साक्षी और सुनील कुमार को एनएसएस का सदस्य, पंकज व वंदना को रोवर एंड रेंजर्स, विवेक व मन्नत को सांस्कृतिक गतिविधि, रोमा और खुशबू को खेल गतिविधि सदस्य और अक्षय व साहिल धीमान को क्लब एवं सोसायटी समिति सदस्य बनाया गया। बैठक में डॉ. चारू शर्मा, डॉ. युवराज पठानिया, डॉ. आरएस गिल, डॉ. विश्वजीत ¨सह को एससीए सलाहकार बनाया गया है।