Move to Jagran APP

बोले संजीव गांधी, जनहित के मुद्दों से क्यों भाग रही है भाजपा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी ने भाजपा पर उपचुनावों के प्रचार में जनता से जुड़े मुद्दों से भागने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी कर्जमुक्त हिमाचल आज प्रदेश हित के सबसे बड़े मुद्दे हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 03:38 PM (IST)
बोले संजीव गांधी, जनहित के मुद्दों से क्यों भाग रही है भाजपा
संजीव गांधी ने भाजपा पर उपचुनावों के प्रचार में जनता से जुड़े मुद्दों से भागने का आरोप लगाया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी ने भाजपा पर उपचुनावों के प्रचार में जनता से जुड़े मुद्दों से भागने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कर्जमुक्त हिमाचल आज प्रदेश हित के सबसे बड़े मुद्दे हैं। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा इन अहम विषयों से भाग कर गैरज़रूरी विषयों को तूल देकर जनता को गुमराह करने की फिराक में है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा इन विषयों पर जनता को बताए कि चार साल के कार्यकाल में जनहित के लिए क्या किया।महंगाई को रोकने के लिए क्या कदम उठाए।पेट्रोल-डीजल के दाम सौ रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।कड़वा तेल 225 रुपये लीटर बिक रहा है।रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपये का हो गया लेकिन भाजपा का कहना है कि महंगाई नहीं है।यह सत्ता के नशे में चूर भाजपा की असंवेदनशीलता है। मीडिया पैनलिस्ट ने कहा कि बेरोजगारी के ज्वलंत सवाल पर सरकार ने क्या कदम उठाए और क्या नीति है, इस बारे में भाजपा नेता मौन क्यों धारण किए हुए हैं। भाजपा जनता के बीच अपना दृष्टिकोण रखे। इस तरह इन अहम विषयों से भागे नहीं।उन्होंने कहा कि जनतंत्र में यह स्वस्थ परंपरा नहीं है। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए जनभावनाओं को भड़काना और ज्वलंत जनसमस्याओं से मुंह फेरना भाजपा की पुरानी आदत है।

संजीव गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी धर्म, जाति, क्षेत्रवाद, राष्ट्रवाद आदि विषयों पर चुनाव नहीं लड़ा।कांग्रेस ने जनहित की नीतियों-कार्यक्रमों को मुख्य एजेंडा बना कर ही चुनाव लड़ा। लेकिन भाजपा का इतिहास उठा कर देखें तो कभी मंदिर के नाम पर,कभी गौहत्या के नाम पर, कभी राष्ट्रवाद के नाम पर, कभी क्षेत्रवाद के नाम पर, कभी पुलवामा तो कभी कारगिल युद्ध के नाम पर चुनावों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विकास की नीतियों-कार्यक्रमों के ऊपर ही चुनाव लड़े जाने चाहिए।देश की सेना या फिर सांप्रदायिकता का ज़हर घोल कर जनभावनाओं को भड़का कर वोट प्राप्त नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रवुद्ध वोटर देख रहा है कि कौन जनहित की नीतियों-कार्यक्रमों-योजनाओं की बात कर रहा है और कौन वोट बैंक की राजनीति करके जनता को सांप्रदायिक तनाव पैदा कर वोट हासिल करने की फिराक में है। रदेश की प्रवुद्ध जनता लोकतंत्र की रक्षा एवं प्रदेश के विकास को अहम मानती है अतः आने वाले उपचुनावों में सही फ़ैसला देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.