Move to Jagran APP

राजीव गांधी की जयंती पर दिया सद्भावना व भाईचारे का संदेश

वा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांगड़ा में सद्भावना रैली निकाली।

By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 03:56 PM (IST)
राजीव गांधी की जयंती पर दिया सद्भावना व भाईचारे का संदेश
राजीव गांधी की जयंती पर दिया सद्भावना व भाईचारे का संदेश

 कांगड़ा, जेएनएन । जिलेभर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद किया गया। युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांगड़ा में सद्भावना रैली निकाली। इस दौरान भाईचारे, शांति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। रैली में कांगड़ा व पालमपुर संगठन जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

कांगड़ा संसदीय युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के लिए दिए योगदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीतू चौधरी व महासचिव त्रिसेन सिहोत्रा ने इस मौके पर संबोधित किया। रैली में राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव गोल्डी चौधरी, नगरोटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय डढवाल, महासचिव सचिन कैंडी, कांगड़ा के अध्यक्ष मुनीष सैनी, शाहपुर के अध्यक्ष मुनीष पटियाल, धर्मशाला के अध्यक्ष विकास चौधरी, जय¨सहपुर के अध्यक्ष अभिषेक सूद, बैजनाथ के अध्यक्ष र¨वद्र राव, सुलह के अध्यक्ष अरुण डढवाल, पालमपुर के अध्यक्ष नितिन जंबाल, कांगड़ा -चंबा संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के महासचिव अजय भनियारी, सचिव विक्रम ठाकुर व नेहा वर्मा, राज्य युवा कांग्रेस की महासचिव ¨डपल मल्होत्रा ने भी विचार रखे।

नगरोटा सूरियां में दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती नगरोटा सूरियां में मनाई गई। इस मौके पर नगरोटा सूरिया के प्रधान राज शहरिया व काग्रेस कार्यकर्ताओं गुरदेव भारती, सुभाषना भारती, बलजीत मेहरा व रामपाल धीमान ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बैजनाथ कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में विद्यार्थियों को प्राचार्य ज्योति कुमार ने सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से क्षेत्र, धर्म व भाषा के आधार पर किसी से भेदभाव न करने व भावात्मक एकता स्थापित करने का आग्रह किया। एनएसएस ने विभिन्न गतिविधियां करवाई। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी केवल कृष्ण, आरके पठानिया, अरुण अवस्थी, अमित कौडा व अनूप शर्मा मौजूद रहे।

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जंयती पर देहरा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील बिट्टू ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर जिला एससी सैल के अध्यक्ष हरबंस लाल, परागपुर ब्लॉक अध्यक्ष करतार जस्सल, सुनील कश्यप एवं संदीप उपस्थित रहे।

 सुलह में याद किए राजीव गांधी, पालमपुर में दिलाई सद्भावना की शपथ

सुलह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डरोह में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया। सुलह के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम कटोच, सुलह कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक अनिल जलोटिया, विशाल मेहरा, मेहताब ¨सह मौजूद रहे। संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने शपथ दिलाई।

धर्मशाला में अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

उपायुक्त संदीप कुमार की उपस्थिति में सहायक आयुक्त कागड़ा किरण भडाना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक तौर पर जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के आधार पर भेदभाव किए बिना भावनात्मक एकता के लिए कार्य करने और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी मतभेद सुलझाने की शपथ ली। उपायुक्त कागड़ा संदीप कुमार एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। केवल सिंह पठानिया ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर शाहपुर काग्रेस कमेटी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित करने का निर्णय लिया। एक सप्ताह तक आर्थिक सहयोग मांगने के बाद राशि केरल भेजी जाएगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रधान नीना ठाकुर, सरिता सैनी, कुसुम लता, राजेश ठाकुर, विनय कुमार, लाल सिंह, कमल कटोच, कैप्टन मदन शर्मा, शशिकात शर्मा, बॉबी शर्मा, सुनील बलोरिया, इकवाल सिंह मिंटा व अजय बबली मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.