आरएस गुलेरिया ने कांगड़ा हर्ब को दिलाई थी देश दुनिया में पहचान
कांगड़ा हर्ब को देश व दुनिया के सामने लाने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले आरएस गुलेरिया का निधन हो गया।
By Edited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 10:13 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 10:13 AM (IST)
शाहपुर, जेएनएन। कांगड़ा हर्ब्स को देश व दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका अदा करने वाले आरएस गुलेरिया का निधन हो गया। आरएस गुलेरिया कांगड़ा हर्ब्स के मालिक थे तथा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका शनिवार शाम को दिल्ली के रोहिणी स्थित आवास पर निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। उनके निधन की खबर लगते ही शाहपुर में शोक के लहर दौड़ गई। आरएस गुलेरिया जिंदादिल इंसान थे।
उन्होंने कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर बड़ी बीमारियों के इलाज की खोज की थी। आरएस गुलेरिया शाहपुर के मेटी (घरोह) निवासी थे तथा दरगेला दवाई फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। उनकी बदौलत दरगेला को प्रदेश व देश में नई पहचान मिली है। उन्हें विभिन्न दवाइयों के निर्माण व खोज के लिए दो बार राष्ट्रपति सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें