Move to Jagran APP

Rohtang Pass: पर्यटकों के लिए जल्‍द ही बहाल होगा रोहतांग दर्रा, बर्फ के पहाड़ों में मस्‍ती कर सकेंगे सैलानी

Rohtang Pass मनाली में हर रोज पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। मनाली प्रशासन अगर सैलानियों को लेकर समय पर व्यवस्था नहीं करता है तो दिक्कत बढ़ सकती है। कोरोना संकट दूर होने के बाद हालात सामान्य होते ही अटल टनल सहित रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 11:27 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 01:05 PM (IST)
Rohtang Pass: पर्यटकों के लिए जल्‍द ही बहाल होगा रोहतांग दर्रा, बर्फ के पहाड़ों में मस्‍ती कर सकेंगे सैलानी
अटल टनल सहित रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद होगा।

मनाली, जसवंत ठाकुर। कोरोना से हालत सामान्य होते ही घूमने का मन बना चुके देश भर के पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। मनाली प्रशासन जल्द ही 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को बहाल करने जा रहा है। दर्रा सैलानियों के स्वागत को तैयार है। पर्यटन नगरी मनाली में हर रोज पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए मनाली प्रशासन व्यवस्था करने में जुट गया है। कोरोना संकट दूर होने के बाद हालाता सामान्य होते ही अटल टनल सहित रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद होगा।

loksabha election banner

अटल टनल के दीदार को किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। लेकिन सैलानी रोहतांग दर्रे के दीदार को परमिट प्राप्त कर ही जा सकेंगे। एनजीटी के आदेशानुसार हर रोज 400 डीजल व 800 पेट्रोल पर्यटक वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति होगी। प्रशासन ने पर्यटन स्थल गुलाबा में बैरियर स्थापित किया है। इस बैरियर से आगे अनुमति प्राप्त वाहन ही आगे जा सकेंगे।

अन्‍य राज्य से हर रोज मनाली आ रहे, पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबरियों के चेहरे में उम्मीद की मुस्कान दिखी है। होटल संचालक व टैक्सी ऑपरेटर मांग करने लगे है कि पर्यटकों की आवाजाही को देख रोहतांग दर्रे को जल्द बहाल किया जाए। पर्यटन कारोबारी रवि, डोलू व चमन का कहना है कि कुछ दिनों से पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ी है।

उन्होंने कहा प्रशासन को रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल कर देना चाहिए। पर्यटन विभाग मनाली की माने तो पिछले कुछ दिनों से बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा तीन सौ तक पहुंचने लगा है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया पर्यटकों के स्वागत को मनाली तैयार है। गुलाबा बैरियर में सोलर पैनल का कुछ काम शेष है। जल्द ही काम पूरा कर पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.