Move to Jagran APP

आरएम तबादला मामला : परिवहन मंत्री से कल मुलाकात करेंगे आठ यूनियन के प्रतिनिधि

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की संयुक्त समन्वय समिति की सोमवार को ऊना में सुबह साढ़े नौ बजे परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ वार्ता होगी। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम देवासीन नेगी के तबादले से आहत चालकों परिचालकों के हड़ताल पर जाने के बाद से उपजे हालत पर चर्चा होगी।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 09:47 PM (IST)
परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे आठ यूनियन के प्रतिनिधि। जागरण आर्काइव

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की संयुक्त समन्वय समिति की सोमवार को ऊना में सुबह साढ़े नौ बजे परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ वार्ता होगी। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम देवासीन नेगी के तबादले से आहत चालकों, परिचालकों के हड़ताल पर जाने के बाद से उपजे हालत पर चर्चा होगी। दो दिन हुई हड़ताल के पीछे के असली कारणों पर भी बात होगी। वार्ता में निगम की करीब आठ यूनियन के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

loksabha election banner

संयुक्त समन्वय समिति के अनुसार यह लड़ाई एचआरटीसी और निजी बस आपरेटरों के बीच की है। इसकी असली वजह निजी बस आपरेटर के महासचिव रमेश कमल का बयान बना है। उन्होंने बयान में आरएम पर बदतमीजी करने का आरोप था। इस बयान से जुड़ा आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आरएम का तबादला करने की भी चेतावनी दी थी। इसी बीच तबादला भी हो गया। निगम के चालकों, परिचालकों ने इसे महासचिव की चेतावनी से जोड़कर देखा।

आरएम के पक्ष में इसलिए आए, क्योंकि वह निगम के हितों की रक्षा कर रहे थे। उन्हें निजी बस आपरेटर संघ के नेता रमेश कमल ने धमकाया। संस्थान के हितों की खातिर चालक चालक सड़कों पर आए।

-खेमेंद्र गुप्ता, कर्मचार नेता, एचआरटीसी।

सोमवार को मंत्री के साथ वार्ता होगी। इसमें आरएम के तबादले, निज बसों की मनमानी रोकने के बारे में चर्चा होगी। तबादले से ऐसा संदेश गया है कि सरकार निजी बस आपरेटर के पक्ष में खड़ी है।

-विद्यासागर, सचिव, हिमाचल प्रदेश परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति।

हड़ताल की उच्चस्तरीय जांच हो

परिवहन मजदूर संघ ने हड़ताल मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर ङ्क्षसह ठाकुर सहित संघ के वरिष्ठ नेताओं सरवन शर्मा, राजन वर्मा, नंदलाल बट्टू, रणजीत ङ्क्षसह, मनजीत ङ्क्षसह बनियाल, सुनील कटोच, राजेश ठाकुर,सर्वजीत ङ्क्षसह, भूपेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर, रिखी राम कौंडल, संदीप, अजय, सुभाष वर्मा, सतीश नड्डा, प्रताप ठाकुर, पवन ठाकुर, कुलवंत ङ्क्षसह ठाकुर, रजनीश वालिया, सुरेंद्र ठाकुर नए संयुक्त वक्तव्य में कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण प्रदेश की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पष्ट है कि प्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए जयराम सरकार को घेरने के लिए एचआरटीसी में सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया है, इसकी उच्चस्तरीय जांच होना बहुत जरूरी है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.