जरूरतमंद लोगों की करनी चाहिए मदद
सत्य साईं समिति नगरोटा बगवां द्वारा सत्य साईं बाबा के 93 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को महिला दिवस आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में चेतना ने फरमाया की स्त्री की क्षमता के बारे में कभी संशय नहीं करना चाहिए। मां बच्चे की प्रथम गुरु है। देवताओं का उल्लेख करते समय की प्रथम स्थान स्त्री
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : सत्य साई समिति नगरोटा बगवां की ओर से सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को महिला दिवस आयोजित किया गया। इसमें चेतना ने बताया कि स्त्री की क्षमता के बारे में कभी संशय नहीं करना चाहिए। मां बच्चे की प्रथम गुरु है। देवताओं का उल्लेख करते समय की प्रथम स्थान स्त्री को दिया गया है। स्वामी के अनुसार केवल भजन और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस नहीं मनाना चाहिए बल्कि गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। साईं मां के अनुसार महिलाएं देव स्वरूप हैं। इतनी शिद्दत से निभाओ किरदार अपना इस दुनिया में कि पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहें। इसके साथ मनोरमा बस्सी तथा किरन आनंद ने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के समापन पर सुमना ने सत्य साईं की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष हरीश आनंद ने बताया कि मंगलवार को युवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर गो¨वद शर्मा, चंद्र नागपाल, स्वर्ण छाबड़ा व अन्य मौजूद रहे।