बादलों के बीच खिली धूप, ठंड से मिली कुछ राहत
जेएनएन धर्मशाला रविवार सुबह धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है।
जेएनएन, धर्मशाला : रविवार सुबह धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। हालाकि सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और सूर्यदेव व बादलों के बीच आख मिचौली जारी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से ठंड बढ़ गई थी और समूची कागड़ा घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई थी। लेकिन रविवार को धूप खिलने कुछ हद तक ठंड से राहत मिली है।
रविवार सुबह न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया है। शनिवार शाम को अधिकतम पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा था और धूप खिलने से अधिकतम पारे में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रमुख पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज में भी इस बार पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।
हालाकि इस बार मैक्लोडगंज तक बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन यहा पर्यटकों की संख्या बढ़ने की बजाय कम हुई है। वहीं सोमवार, 4 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव होने से जरूर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जिला कागड़ा के शिव धाम बैजनाथ में जहा राज्यस्तरीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होगा, वहीं काठगढ़ शिव मंदिर में जिलास्तरीय उत्सव। ऐसे में जरूर पर्यटकों की संख्या मैक्लोडगंज में भी बढ़ने की उम्मीद है।
होटल एंड रेस्तरा एसोसिएशन धर्मशाला के संयुक्त सचिव डॉ. विशाल नैहरिया के मुताबिक शिवरात्रि महोत्सव पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिली है और न्यूनतम पारा भी बढ़ा है। धर्मशाला में सुबह न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।