पूर्व अर्द्धसैनिक बल को करवाना होगा पंजीकरण, कल शाहपुर में होगी महत्वपूर्ण बैठक
Paramilitary Force Ex Servicman पैरामिलट्री फोर्स के पूर्व सैनिकों का प्रदेश में पंजीकरण जरूरी हो गया है। पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन के प्रदेश पैट्रन एव जिला कांगड़ा अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तर का पंजीकरण फार्म शुरू हो चुका है जो प्रदेश कार्यकारिणी को शीघ्र भेजना है।
शाहपुर, जेएनएन। पैरामिलट्री फोर्स के पूर्व सैनिकों का प्रदेश में पंजीकरण जरूरी हो गया है। पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन के प्रदेश पैट्रन एव जिला कांगड़ा अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तर का पंजीकरण फार्म शुरू हो चुका है, जो प्रदेश कार्यकारिणी को शीघ्र भेजना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए सूचित किया कि शुक्रवार को जिला कार्यालय शाहपुर में आकर अपना फार्म भरकर पंजीकरण करवाएं साथ में फोटो, आय सर्विस जरूरी दस्तावेजों को साथ लाएं। उन्होंने कहा पंजीकरण शीघ्र करवाएं, अन्यथा सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों से वंचित होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा पूर्व अर्द्धसैनिक बल की समस्याओं के समाधान के लिए कल्याण संगठन लगातार प्रयासरत है। ऐसे में प्रदेश स्तर पर यह पंजीकरण किया जा रहा है। सभी सदस्य अपना पंजीकरण करवा लें यह सभी के लिए जरूरी है।