केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजीव शर्मा का 55 साल की उम्र में निधन
CUHP Registrar Passed Away हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रहे संजीव शर्मा का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है उनकी मौत हृदयाघात से हुई है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रहे संजीव शर्मा का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। संजीव शर्मा की अचानक मौत से पत्नी और बेटा व बेटी रो-रोकर बेहाल हैं। इससे पहले संजीव शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक भी थे। उन्होंने चकमोह कॉलेज में भी पढ़ाया था, वहां यह केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे। बताया जा रहा है सुबह 8.30 बजे हृदयाघात हुआ। उन्हें हमीरपुर में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। संजीव शर्मा का चित्रकला में बहुत अच्छा हाथ था।
संजीव शर्मा का पुश्तैनी घर चिंतपूर्णी में है और अब उन्होंने हमीरपुर जिला के श्लासी में नया घर बनाया था। संजीव शर्मा घर में ही थे। इनकी अंत्येष्टि हमीरपुर में ही होगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर कुलदीप चंद अग्िनहोत्री ने संजीव शर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला बनाए रखने की अपील की है। उनके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।