Move to Jagran APP

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा, इन बसों में ही कर सकेंगे मुफ्त सफर

Raksha Bandhan 2021 हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम पहले से अधिक बसें चलाएगा। निगम प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को जरूरत के अनुसार बसें चलाने का निर्देश दिया है

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 08:15 AM (IST)
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा, इन बसों में ही कर सकेंगे मुफ्त सफर
हिमाचल में रक्षाबंधन पर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिए निगम पहले से अधिक बसें चलाएगा। निगम प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को जरूरत के अनुसार बसें चलाने का निर्देश दिया है ताकि बहनों को भाई के घर जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुफ्त यात्रा सुविधा सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त नहीं रहेगी। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बस में यात्रा कर सकेंगी। निगम रविवार को 1600 बसें चलाता है, लेकिन इस रविवार को रक्षाबंधन के कारण 2000 बसें चलेगा। सामान्य दिनों में 2200 बसें सेवा देती हैं

loksabha election banner

साधारण बसों में ही मुफ्त यात्रा सुविधा

रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा निगम की केवल साधारण बसों में उपलब्ध रहेगी। लग्जरी, डीलक्स, नान स्टाप बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।

एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल का कहना है इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निगम ने निश्शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। कोरोना महामारी व सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए कम बसें चलाई जाती हैं। लेकिन, इस बार रविवार को रक्षाबंधन है, इस लिए 2000 से अधिक बसें चलेंगी।

राज्‍य प‍थ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा रक्षाबंधन पर किसी भी महिला को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए असुविधा न हो। इसके लिए निगम ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में नियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किया है कि वे बसों का संचालन आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी रक्षा बंधन की बधाई

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि रक्षाबंधन का पर्व आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा व सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है।  शांति, सौहार्द व भाई-चारे को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पर्व है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.