हिमाचल में बदलेंगे मौसम के तेवर, कल कई जगह बारिश की संभावना; रात को हुई बूंदाबांदी से गर्मी से राहत
हिमाचल प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। वीरवार से फिर मौसम के तेवर बदलेंगे इससे कई जगह बारिश की संभावना है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के लोगों को अभी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। वीरवार से फिर मौसम के तेवर बदलेंगे, इससे कई जगह बारिश की संभावना है। मंगलवार रात को भी जिला कांगड़ा के अधिकतर इलाकों में बारिश की फुहार पड़ी, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन किसानों व बागवानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 12 सितंबर से बारिश की संभावना है। यह क्रम 16 सितंबर तक जारी रह सकता है। अभी प्रदेश में 25 सड़कें बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगलवार को दिनभर प्रदेश में कई जगह बादल तो कहीं धूप खिली। राजधानी शिमला में बादलों के साथ धुंध छाई रही। इससे शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। लोगों को स्वेटर समेत अन्य गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी है और उमस भरी गर्मी ने लोगों की ङ्क्षचताओं को बढ़ा दी है। मौसम में हो रही तबदील के कारण लोग जुखाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम के आधार पर वस्त्रों के इस्तेमाल की सलाह दी है।
कहां, कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,16.4,25.5
धर्मशाला,20.4,27.4
सुंदरनगर,21.8,32.7
भुंतर,19.6,33.5
कल्पा,11.6,25.5
ऊना,25.0,35.0
सोलन,19.5,29.5
बिलासपुर,26.0,34.0
हमीरपुर,25.8,34.1