हिमाचल में कल से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना; तीन जिलों में हिमस्खलन का खतरा
Himachal Weather Update विशेषज्ञों ने हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से अभी दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 218 सड़कें बंद हैं और विशेषज्ञों ने फिर से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार 19, 20 और 21 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में अभी 701 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिस कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित है।
प्रदेशभर में धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने तीन जिलों कुल्लू, किन्नौर और लाहुल स्पीति में कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की चेतावनी दी है। पहाड़ी के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में सात स्थानों केलंग, कल्पा, मनाली, भुंतर, कुफरी, चंबा और सुंदरनगर में तापमान जमाव ङ्क्षबदु से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पाइपें जाम होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पाइपें फट गई हैं। पाला जमने से लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड से अभी फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है।
कहां, कितनी सड़कें बंद
राष्ट्रीय राजमार्ग,02
लाहुल स्पीति,151
चंबा,35
कुल्लू,12
शिमला,09
मंडी,06
किन्नौर,02
कांगड़ा,01
कुल,218
कहां, कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-16.4,-1.6
कल्पा,-5.0,1.0
मनाली,-2.8,10.2
भुंतर,-0.8,17.3
कुफरी,-1.0,3.5
चंबा,0.8,15.5
सुंदरनगर,0.1,21.0
धर्मशाला,2.6,11.8
ऊना,8.5,19.2