पंजाब बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया 58वां स्थापना दिवस Kangra News
पंजाब बटालियन के पूर्व सैनिकों ने चंबी स्थित निजी होटल में 58वां स्थापना दिवस मनाया।
शाहपुर, जेएनएन। पंजाब बटालियन के पूर्व सैनिकों ने चंबी स्थित निजी होटल में 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बटालियन के पूर्व आॅफिसर, जेसीओ और जवान मौजूद रहे। पूर्व अधिकारियों ने बॉर्डर व अन्य जगह ड्यूटी के दौरान के रोचक किस्से भी सुनाए, जिन्हें सुन जवानों में पुराना जोश आ गया। पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल को याद किया व अपने अपने कुछ रोचक तथ्य सुनाए। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल देवराज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल शर्मा, आरनरी कैप्टन कर्म चंद, ओंकार सिंह, सूबेदार श्याम गुलेरिया, निगम शर्मा, हवलदार कर्म चंद समेत कुल 70 पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश समेत जम्मू कश्मीर और पंजाब के पूर्व सैनिक मौजूद रहे। बटालियन के पूर्व सैनिकों की ओर से हर वर्ष स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के जरिये पूर्व सैनिक अपने सेवाकाल को याद करने के साथ साथ एक दूसरे का कुशलक्षेम भी जानते हैं। अधिकतर सैनिकों ने साथ में देश की सेवा की है।