पानी की किल्लत से परेशान नेरटी पंचायत की महिलाएं पहुंची आइपीएच दफ्तर शाहपुर Kangra News
महिलाओं ने जागोरी संस्था की कार्यकर्ता सोनिका के नेतृत्व में एसडीओ आइपीएच विभाग शाहपुर के दफ्तर का घेराव किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
By Edited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 09:34 AM (IST)
गगल, जेएनएन। पानी की समस्या को लेकर सोमवार को चुड़था, नेरटी व मच्छयाल की तीन महिला मंडल की 15 महिलाओं ने जागोरी संस्था की कार्यकर्ता सोनिका के नेतृत्व में एसडीओ आइपीएच विभाग शाहपुर के दफ्तर का घेराव किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। महिलाओं ने बताया कि नलों में पानी नहीं आ रहा है। गांव की महिला वीना बलौरिया, रीता, वीना पठानिया, सलोचना, कौशल्या, दर्शना, रक्षा, शान्ति, रीना ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर हमने कई बार विभाग को चेताया परंतु यह पानी की समस्या आज तक हल नही हुई। इस समस्या पर कनिष्ठ अभियंता जो¨गदर ¨सह ने गांव में तैनात फिटर को इस पानी की समस्या से अवगत करवाया और समस्या का समाधान करने को कहा। इस अवसर पर जागोरी संस्था की ओर से मुनीशा व सोनिका भी मौजूद रही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें