जनरल जोरावर सिंह के जीवन से लें प्रेरणा
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर में शुक्रवार को डॉ. जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी की सीयू इकाई की आठवीं त्रैमासिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
धर्मशाला, जेएनएन। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला धौलाधार परिसर में शुक्रवार को डॉ. जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी की सीयू इकाई की आठवीं त्रैमासिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नेरी संस्थान के शोध अध्यक्ष डॉ. विजय मोहन कुमार पुरी ने की। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने जनरल जोरावर सिंह व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जोरावर सिंह विश्व के महान योद्धा थे।
जोरावर सिंह ने लद्दाख बाल्टिस्तान व पश्चिमी तिब्बत की ओर अभियान करके उन क्षेत्रों को सुरक्षित किया, साथ ही लद्दाख व बाल्टिस्तान को जम्मू राज्य में मिलाया। जनरल जोरावर ¨सह का मानना था कि यह क्षेत्र भारत के अभिन्न अंग हैं। शून्य से नीचे तापमान में डोगरा सैनिकों सहित इतने बड़े अभियान को अंजाम देना बहुत दुर्गम कार्य रहा है। जोरावर ¨सह का यह कार्य किसी व्यक्तिगत स्वार्थ अथवा राज्य लिप्सा के कारण नहीं अपितु विशुद्ध राष्ट्रीय कारणों से प्रेरित था, जैसे महान योद्धा विरले ही पैदा होते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच का संचालन संस्कृत केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला सहायक आचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सीयू के डॉ. भागचंद चौहान, डॉ. भजहरिदास, डॉ. श्रेया बक्शी, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. अजय मौजूद रहे।