Move to Jagran APP

Mandi By Election : प्रतिभा सिंह बोलीं, जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार का नहीं ध्यान

Mandi By Election मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उन्होंने द्रंग हलके के टिक्कन पद्धर व पदवाहन में चुनावी सभा कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:26 PM (IST)
Mandi By Election : प्रतिभा सिंह बोलीं, जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार का नहीं ध्यान
प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और मोदी सरकार का ध्यान नहीं है। जागरण

पद्धर, सहयोगी। Mandi By Election, मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उन्होंने द्रंग हलके के टिक्कन, पद्धर व पदवाहन में चुनावी सभा कर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह कहते फिर रहे हैं कि जो विकास 70 वर्षों में नहीं हो पाया वह सात वर्ष में कर दिखाया है। देश की जनता भलीभांति जानती है कि मौजूदा भाजपा सरकार क्या कर रही है और विकास किसने करवाया है। आज देश की जनता महंगाई से जूझ रही है और मोदी सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। उलटा दिन-प्रतिदिन लोगों को इस बोझ के नीचे और ज्यादा दबाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार चुनावों के दौरान ऐसा मुद्दा लेकर आ जाती है। इससे जनता का ध्यान भटकाया जा सके और विकास की बातें न हों। केंद्र में कांग्रेस सरकार के वक्त ही बड़े-बड़े प्रोजेक्ट प्रदेश में स्थापित हुए हैं। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में 1355 करोड़ के बजट का प्रविधान कर रोहतांग टनल की आधारशिला रखी थी। शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। उस समय वीरभद्र ङ्क्षसह केंद्र में इस्पात मंत्री थे। कांग्रेस पार्टी ने पहले भी काम किया है और आने वाले समय में भी जनता के प्रति उनकी सोच हमेशा विकास की उपलब्धियों वाली ही होगी। भाजपा रोजाना नए-नए शिगूफे छोड़ रही है।

प्रतिभा ङ्क्षसह ने कहा कि 30 अक्टूबर को मतदान होना है। संसदीय क्षेत्र की जनता मतदान करने से पहले कांग्रेस और वीरभद्र ङ्क्षसह के विकास कार्यों के ऊपर जरूर दृष्टि डालें। प्रदेश के लोगों के दिलों के राजा वीरभद्र ङ्क्षसह भले ही प्रत्यक्ष रूप से हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन परोक्ष रूप से वीरभद्र ङ्क्षसह आज भी प्रदेश के लोगों के दिलों में वास करते हैं। गरीबों के प्रति उनके काम करने के तरीके को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.