ठाकुरद्वारा पुलिस ने मीलवां में अवैध खनन करने पर वसूला एक लाख रुपये जुर्माना Kangra News
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत ठाकुरद्वारा पुलिस ने मीलवां में एक जेसीबी और टिपर को पकड़ा है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 09:55 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 09:55 AM (IST)
भदरोआ, जेएनएन। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत ठाकुरद्वारा पुलिस ने मीलवां में एक जेसीबी और टिपर को पकड़ा है। इस दौरान 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंद्र सिंह धीमान ने बताया कि दोनों वाहन एक क्रशर उद्योग के थे। इसके अलावा डमटाल पुलिस ने टिप्परी में अवैध खनन करती जेसीबी को पकड़ा है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें