चंबी में रेन शेल्टर में मिला युवती का शव
पुलिस थाना शाहपुर के तहत चंबी रेन शेल्टर में एक अज्ञात युवती का संदिग्ध परिस्थितियां के शव बरामद हुआ है। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन शव का रजाई में लिपटी हुई थी। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक टैक्सी चालक ने चंबी के रेन शेल्टर में एक युवती का शव रजाई में लिपटे हुए देखा।
संवाद सूत्र, शाहपुर : पुलिस थाना शाहपुर के तहत चंबी रेन शेल्टर में अज्ञात युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला है। युवती की पहचान नहीं हो गई है और शव रजाई में लिपटा मिला है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक टैक्सी चालक ने रेन शेल्टर में युवती का शव रजाई में लिपटा हुआ देखा। उसने इस संबंध में सूचना शाहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवती की उम्र 18-22 वर्ष के बीच है और उसने नीले रंग का सूट पहना था। प्रारंभिक जांच में युवती बाहरी राज्य की निवासी लग रही है। शव के पास ऐसा कोई भी दस्तावेज व आइकार्ड नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। जिस हालत में शव मिला है, उससे स्पष्ट है कि युवती की पहले हत्या की है और उसके बाद शव को रजाई में लपेटकर रेन शेल्टर में रखा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार से गुटका व खैनी बरामद, दो गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, योल : योल पुलिस ने शनिवार को नाके के दौरान एक कार से एक बोरी गुटका, खैनी व बीड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों सौरभ निवासी बाघनी व शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने इस संबंध में पुष्टि की है।