विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: पालमपुर में नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Fri, 08 Nov 2019 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 04:13 PM (IST)

नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ अश्लील हरकतें और मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है।

Viral Video: पालमपुर में नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
Viral Video: पालमपुर में नाबालिग छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

पंचरुखी, जेएनएन। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत एक गांव में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि एक की तलाश जारी है। मामला बीते शनिवार का है और बुधवार को वीडियो वायरल होने पर वीरवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पंचरुखी पुलिस थाना के तहत एक गांव में शनिवार को कुछ युवकों ने चार छात्र-छात्राओं का रास्ता रोका। इनमें दो नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। आरोपित युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान युवकों ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी की और सारी घटना की वीडियो बना ली। मगर बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद समाजसेवी संजीव कौंडल ने इस मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारी को देते हुए जांच का आग्रह किया था। वीरवार को पंचरुखी पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मनीश निवासी सगूर, संजीव निवासी मंझैरनू और सुरजीत सिंह मिन्हास निवासी मझैरनू के रूप में हुई है। इनके साथ एक और युवक था जिसकी तलाश जारी है।

वीरवार को पंचरुखी पुलिस थाना में पट्टी निवासी पीडि़त विद्यार्थी ने बयान दर्ज करवाया कि वह अपने साथियों के साथ पंचरुखी की तरफ आ रहा था तो चार युवकों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की। थाना प्रभारी पंचरुखी श्याम लाल ने बताया कि छेड़छाड़, मारपीट, आइटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।