Move to Jagran APP

तीन साल से भाजपा कार्यक्रमों से दूर विधायक अनिल शर्मा आएंगे पीएम मोदी की रैली में, देर रात हुई बैठक में बन गई बात

Mandi MLA Anil Sharma तीन साल से भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहने वाले मंडी सदर हलके के विधायक अनिल शर्मा पड्डल मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली में भाग लेंगे। रात को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 09:54 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 09:54 AM (IST)
मंडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल शर्मा।

मंडी, जागरण संवाददाता। Mandi MLA Anil Sharma, तीन साल से भाजपा के कार्यक्रमों से दूर रहने वाले मंडी सदर हलके के विधायक अनिल शर्मा पड्डल मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली में भाग लेंगे। बताया जा रहा है शुक्रवार रात को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ होटल विस्को में हुई बैठक के बाद अनिल शर्मा का पार्टी के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। अनिल शर्मा अब भाजपा में ही अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे ऐसी उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व की तरफ से रैली में भाग लेने के लिए उनका पहचान पत्र बनवाया गया है। बैठने के लिए कुर्सी आरक्षित की गई है।

loksabha election banner

अनिल शर्मा का 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी व सरकार के साथ विवाद चल रहा था। उनके बेटे आश्रय शर्मा के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने से उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद दोनों तरफ से वार पर वार का दौर चल रहा था। 19 सितंबर को सदर हलके के कोटली में आयोजित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा में अनिल शर्मा ने विवाद की बात को मानते हुए उसे बीते कल की बात बताते हुए नई पारी शुरू करने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मिलकर साथ चलने का आह्वान किया था। लेकिन टिकट के दावेदारों के नारों से अनिल शर्मा नाराज दिखे थे। उससे भाजपा में बने रहने पर संशय पैदा हो गया था। अब रैली में भाग लेने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सदर हलके से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उनके बेटे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आश्रय शर्मा की भी भाजपा में वापसी हो सकती है। आश्रय शर्मा ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाल रखा है। उन्‍होंने हाल ही में कांग्रेस की युवा रोजगार रैली के सदस्‍य पद से भी इस्‍तीफा दे दिया था। इस्‍तीफे के साथ उन्‍होंने कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.