पीएम के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
मंगलबार को भाजपामंडल फतेहपुर ने सिविल अस्पताल फतेहपुर में दाखिल मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया ।इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेब ठाकुर भाजयुमो प्रदेश सचिब पंकज उर्फ हैप्पी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भाजपा एबं जिला परिषद सदस्य जगदेव सि
जागरण टीम, फतेहपुर/कोटला : भाजपा मंडल फतेहपुर ने सिविल अस्पताल फतेहपुर में मरीजों व तीमारदारों को फल बांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सचिव पंकज उर्फ हैप्पी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भाजपा जगदेव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 14 से 21 सितंबर तक पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष कैप्टन चैन सिंह, पूर्व प्रधान हाड़ा राणो देवी, उपप्रधान भाटिया, सुजान सिंह, संजीव उर्फ पप्पू, बिशंभर सिंह, हरदीप समकारिया, राजिंद्र शर्मा, दिलबीर राणा, रिखीराम धनोआ मौजूद रहे। कोटला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राणा, योगराज मेहरा व ग्राम स्तर के दार्शनिक परामर्शदाता विजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव को देखते हुए उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर कोटला पंचायत प्रधान योगराज मेहरा, वार्ड पंच कमलेश शर्मा, करतार चंद, मुरारी लाल, अरविद महाजन, केवल जरियाल मौजूद रहे।
-------------------
परागपुर में विद्यार्थियों को बांटी पाठ्य सामग्री
संवाद सूत्र, परागपुर : भाजपा महिला मोर्चा की देहरा जिला इकाई ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या परागपुर में 150 छात्राओं व राजकीय प्राथमिक पाठशाला के 44 बच्चों व अनाथालय मूहीं की 39 बच्चियों को कॉपियां व फल वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिपहिया, बीडीसी चेयरमैन शोभा धीमान, अनिला शर्मा, महिला कल्याण बोर्ड सदस्य पूनम कुमारी, जिला परिषद सदस्य शाम दुलारी, जिला परिषद सदस्य कांता धीमान, सुमेधा सूद, ज्योति शर्मा, अनीता राणा, नीलम कुमारी, नीलम राणा, प्रवीन शर्मा, भावना शर्मा, सपना राणा, सत्या सूद व प्रधान सुदेश कुमारी उपस्थित रहीं।
--------------------
शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : बैजनाथ भाजपा ने सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विधायक मुलखराज प्रेमी ने किया। 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में अस्पताल स्टाफ व पालमपुर ब्लड बैंक से आए चिकित्सकों ने सेवाएं दी। इस दौरान मरीजों को फल भी बांटे गए।
-