Move to Jagran APP

कुश्ती स्पर्धा की विजेता छात्रा का भव्य स्वागत

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में वीरवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ी श्रुति का जोरदार स्वागत किया गया। श्रुति ने 72 किलो वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया और अब श्रुति राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगी। श्रुति नवंबर में महा

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:38 AM (IST)
कुश्ती स्पर्धा की विजेता छात्रा का भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, फतेहपुर : राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में वीरवार को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीत के बाद स्कूल पहुंचने पर श्रुति का स्वागत किया गया। श्रुति ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अब श्रुति राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। श्रुति नवंबर में महाराष्ट्र में कोचिग कैंप में भाग लेंगी। प्रधानाचार्य डॉ. इंद्र सिंह ने शारीरिक शिक्षक नरेंद्र राणा व खिलाड़ी श्रुति को बधाई दी। इस अवसर पर सुकृति, नरदेव राणा, शशि आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.