स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है पिरामल फाउंडेशन: गोविंद ठाकुर
गोविंद ठाकुर ने कहा कि पिरामल फाउंडेशन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिरामल फाउंडेशन ने नगर परिषद की पार्षद चंद्रा पदान के माध्यम से मनाली के लिए 15 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं जिसके लिए फाउंडेशन के आभार व्यक्त करते हैं।
मनाली,जागरण संवाददाता। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पिरामल फाउंडेशन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिरामल फाउंडेशन ने नगर परिषद की पार्षद चंद्रा पदान के माध्यम से मनाली के लिए 15 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं जिसके लिए फाउंडेशन के आभार व्यक्त करते हैं।
मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास वाली सात बीघा जमीन अब अस्पताल के नाम हो गई है। मनाली अस्पताल में डॉक्टर के पद छः से बढ़ाकर 10 पद जबकि नर्सों के सात से 22 पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनाली अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है।
जल्द ही सरकार मनाली में दो विस्तर की क्षमता वाले भव्य भवन का शिलान्यास करेगी। मनाली घाटी के लोगों को अब जिला अस्पताल कुल्लू नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे के पर्यटन स्थलों में पर्यटन गतिविधियों को नियमित किया जा रहा है। कोठी से रोहतांग तक स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए गतिविधियों बारे प्लान तैयार किया जा रहा है। दर्रे के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और उझी घाटी की महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के साधन मुहैया करवाए जाएंगे।
उधर, आक्सीजन कंसंट्रेटर देने वाले फाउंडेशन की जानकारी देते हुए पार्षद चंद्रा पदान ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पार्षद चन्द्रा पदान व ललिता मौजूद रही।