कोलापुर में कई लोग भाजपा में शामिल
विकास खंड परागपुर के तहत कोहापुर पंचायत (चामुक्खा) के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत 10 पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। इन पदाधिकारियों बुधवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस संगठन की नीति से परेशान हो चुके हैं
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, डाडासीबा : विकास खंड परागपुर के तहत कोलापुर पंचायत के कांग्रेस बूथ अध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत दस पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। यह पदाधिकारी बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। कुलदीप कुमार ने बताया कोलापुर पचायत के अशोक कुमार, मदन लाल चौधरी, रजनीश शर्मा, रमन कुमार, बली मोहम्मद, समीर कुमार, राजेंद्र ¨सह, मुकेश कुमार भाजपा में शामिल हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें