विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर कर दी परिवार की पिटाई, दरवाजा बंद कर शीशे भी तोड़े, पुलिस थाने पहुंचा मामला

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 09:44 AM (IST)

Solan Crime News पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत एक परिवार के लोगों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी ...और पढ़ें

परवाणू के अंतर्गत एक परिवार की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज हुआ है।
परवाणू के अंतर्गत एक परिवार की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज हुआ है।

सोलन, संवाद सहयोगी। Solan Crime News, पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत एक परिवार के लोगों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज हुआ है। गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी ढाकों डाकघर नौणी तहसील व थाना सोलन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी मानसी के साथ गांव ढाकों में रहता है। पिता अनिल कुमार व माता अनु शामती में रहते हैं। वह चार नवंबर को दीपावली मनाने मेरे घर ढाकों आए थे। रात के समय जब वह घर में था तो चाचा सुनील, चाची सोनिया, बुआ संगीता, अर्जुन व जासमीन ने घर में आकर पिता अनिल, माता अनु व मेरे साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर खिड़की का शीशा तोड़ गए। इस संदर्भ में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज किया गया है।

राड व डंडों से की पिटाई, पहुंची चोटें

दाड़लाघाट। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। मदन लाल पुत्र कांशीराम निवासी डुगनू धुंधन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम को वह अवधेश की दुकान पर गया था। इस दौरान महेंद्र कुमार, बंटी व चंदी ने राड व डंडों से उसकी पिटाई की। इससे उसके सिर, माथे व पीठ पर चोट लगी है। वह वहां से अपने घर की ओर भागा, लेकिन तीनों ने घर के अंदर आकर उसे पीटा। इसको लेकर दाड़लाघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।