वन मैन शो बनकर रह गई भाजपा : काजल
Kajal Hit bjp on Manifesto पवन काजल ने कहा भाजपा पार्टी के 2014 के चुनावी घोषणापत्र में कई नेताओं के फोटो होते थे आज वह पार्टी एक ही नेता पर निर्भर है।
फतेहपुर, जेएनएन। भाजपा पार्टी के 2014 के चुनावी घोषणापत्र में कई नेताओं के फोटो होते थे, आज वह पार्टी एक ही फोटो के सहारे चल रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा वन मैन शो बनकर रह गई है, जबकि पार्टी को सींचकर इस मुकाम पर लाने वालों को इस बार मार्गदर्शक मंडल में भी जगह नहीं है। यह शब्द कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने फतेहपुर के बनाल में कहे। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की पहचान सिर्फ एक व्यक्ति विशेष बनकर रह गई है।
उन्होंने कहा कांग्रेस हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा है, इस भरोसे पर वह पूरी खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जीत शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रवि ठाकुर, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष दिलाबर छोटू, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव वासु सोनी, बीडीसी चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, राजीव गांधी प्रकोष्ठ जिला नूरपुर अध्यक्ष नरेंद्र मनकोटिया, पूर्व प्रधान हाड़ा संदेश कुमारी, प्रधान भाटियां जसबीर ¨सह, उपप्रधान हाड़ा जरनैल ¨सह, उपप्रधान ़फतेहपुर सतनाम, उपप्रधान सुनेट प्रभात, कैप्टन हरि ¨सह, विवेक कौशल सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।