बारिश की भेंट चढ़ा पैराग्लाइडिंग का पांचवां टॉस्क, नहीं हुई उड़ानें
बीड़ बिलिंग में चल रही पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का पांचवां टाॅस्क बारिश के कारण नहीं हो पाया।
By Munish DixitEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:28 PM (IST)
जेएनएन, बीड़। जिला कांगड़ा की बीड़ बिलिंग में चल रही इंडियन ओपन पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का पांचवा टॉस्क बारिश की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश व धौलाधार श्रृंखला में बर्फबारी के कारण टॉस्क को रद करना पड़ा। अभी तक इस प्रतियोगिता के चार टॉस्क हो चुके हैं। इसमें न्यूजीलैंड के लुइस पहले स्थान पर चल रहे हैं। जबकि भारतीय में देबू चौधरी ने बढ़त बनाई हुई है।
प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को भी बीड़ में पैराग्लाइडिंग की उड़ानों व प्रतियोगिता के फाइनल टॉस्क पर संशय बना हुआ है। प्रतियोगिता के समापन पर शनिवार सायं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मुख्यातिथि हैं। यदि बारिश रहती है, तो ये कार्यक्रम भी प्रभावित हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें