Move to Jagran APP

पंकज शर्मा नगर निगम पालमपुर के आयुक्त

वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुल सचिव के पद पर दे रहे सेवाएं 2010 से प्रशासनिक सेवा

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:07 PM (IST)
पंकज शर्मा नगर निगम पालमपुर के आयुक्त
पंकज शर्मा नगर निगम पालमपुर के आयुक्त

वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुल सचिव के पद पर दे रहे सेवाएं

loksabha election banner

2010 से प्रशासनिक सेवाओं में आने के बाद विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग पदों पर दी सेवाएं

संवाद सहयोगी, पालमपुर : 2010 के एचएएच बैच के प्रशासनिक अधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुल सचिव पंकज शर्मा को प्रदेश सरकार ने नगर निगम पालमपुर के पहले आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को राज्यपाल ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

2010 से विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के बाद पंकज शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के साथ नगर निगम पालमपुर के आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है। जिला मंडी के करसोग क्षेत्र के गांव थली में जन्मे पंकज शर्मा की स्कूली व उच्चतर शिक्षा शिमला में हुई। 2002 में आ‌र्ट्स में स्नातक डिग्री लेने के बाद उन्होंने 2004 में एमए अंग्रेजी में की। उन्होंने 2008 में अंग्रेजी साहित्य में एमफिल की। 2010 से प्रशासनिक सेवाओं में आने के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग पदों पर सेवाएं दी। उन्होंने बीडीओ अम्ब व ऊना, एसडीएम राजगढ़, एसी टू डीसी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा, सचिव एसआइ कमीशन में सेवाएं दी हैं।

दैनिक जागरण से बातचीत में पंकज शर्मा ने बताया कि चाय नगरी पालमपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यावरण से छेड़छाड़ किए बिना पर्यटन क्षेत्र का दोहन किया जाएगा। पार्किंग की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को वाहन खड़े करने में दिक्कत न हो। इस संदर्भ में लोगों के सहयोग से पूर्व में शुरू किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में यातायात व बेसहारा पशुओं की समस्या का भी हल निकाला जाएगा। वह पालमपुर क्षेत्र से परिचित हैं। एसडीएम के बाद कृषि विश्वविद्यालय में सेवाएं देते काफी अर्सा हो चुका है। विकास को लेकर हर किसी के साथ बात करेंगे और शहर की समस्याओं को लेकर एक खाका तैयार किया जाएगा। इसके बाद लोगों से बातचीत कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.